Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। मुरसान क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज, आर्थिक रूप से परेशान करने और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना हाथरस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रार्थिया प्रिया शर्मा पुत्री जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी गांव मघटई, पोस्ट पटाखा, थाना मुरसान ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले अभय भारद्वाज पुत्र रूपकिशोर भारद्वाज निवासी तमन्नागढ़ी, रावत कॉलोनी गली नंबर एक, थाना हाथरस गेट के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। उसका चार वर्ष का एक बेटा भी है।

आरोप है कि पति अभय भारद्वाज गाजियाबाद में काम करता है और वहीं रहता है। उसने प्रिया को सास-ससुर के साथ छोड़ रखा है। महिला का आरोप है कि पति और सास लक्ष्मी देवी उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हैं, जबकि ससुर रूपकिशोर भी आए दिन गाली देते हैं। सास पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने तथा घर से चले जाने के लिए कहने का आरोप है। पीड़िता के अनुसार, पति उसे खर्चा भी नहीं देता और तलाक देने का दबाव बना रहा है। ससुरालीजनों की कथित धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले करीब 10 दिनों से अपने मायके में रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page