Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर धोखे से शादी करने, मारपीट करने, सिगरेट से जलाने और नकदी व जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रार्थिया अंजू पुत्री पूरनचंद शर्मा निवासी निठौरी कटरा, थाना कोतवाली ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पूर्व पति से तलाक होने के बाद 7 अगस्त 2022 को उसकी शादी दीपेश पुत्र बांके उर्फ बाबूलाल निवासी जलालपुर, थाना सासनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले दीपेश ने आगरा में अपना मकान होने की बात कही थी, लेकिन शादी के करीब दो महीने बाद पता चला कि वह मकान किराये का था।

महिला का आरोप है कि ससुराल में पति दीपेश, सास रूपवती, देवर गणेश, ननद सरोज व बबीता और ससुर बाबूलाल ने उसके साथ मारपीट की और सिगरेट से जलाया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके आठ लाख रुपये नकद और सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, टीका, बेसर के अलावा चांदी की पायजेब और करधनी भी हड़प ली। पीड़िता के अनुसार, पहले सासनी थाने में दोनों पक्षों के बीच प्रतिमाह दो हजार रुपये देने का समझौता हुआ था, लेकिन ससुरालीजनों ने उसका पालन नहीं किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page