Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 17 नवंबर 2026 की शाम की है। उसकी चाचा की बेटी घर के गेट के सामने सीमेंट लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के नीरज, निशांत, श्यामू, विमल उर्फ वेमला, कृष्णा, राज और अन्य लोगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट शुरू कर दी।

चीख-पुकार सुनकर परिवार के कुछ लोग युवती को बचाने पहुंचे तो आरोप है कि सुनील, इंद्रा, नितेश, अरविंद, बीना देवी, गुड्डी सहित अन्य लोगों ने भी लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें चार लोगों के सिर में चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page