Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 20 नवंबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में शुक्रवार को एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ईशब निवासी परसौरा, थाना सादाबाद अपनी पत्नी शबाना और तीन वर्षीय बेटी अलीजा के साथ अपनी ससुराल गांव किंदौली में रहता था। ईशब बेलदारी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार को भी वह रोजाना की तरह काम पर गया था। घर पर शबाना और उसकी बेटी मौजूद थीं। बताया गया है कि कुछ देर बाद बेटी खेलने के लिए घर से बाहर चली गई। इसके बाद शबाना घर में अकेली रह गई।

इसी दौरान शबाना ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब पड़ोसी उसके घर पहुंचे। शबाना को फंदे पर लटका देखकर पड़ोसियों की चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page