Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर घर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए। पहली घटना में गोपाल सिंह (70) पुत्र कालीचरण निवासी कोठी बेलनशाह, थाना सदर कोतवाली की मौत हो गई। वह फलों की ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिछले दिनों उनकी ठेली खराब हो गई थी, जिसके कारण वह काम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने नई ठेली बनवाई थी और सोमवार से दोबारा काम शुरू करने वाले थे। शुक्रवार को वह घर पर ही थे। बताया गया है कि बाथरूम से निकलते समय वह अचानक गिरकर अचेत हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोपाल सिंह अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गए हैं।

दूसरी घटना में शांति देवी (55) पत्नी सुरेश चंद्र की मौत हो गई। बताया गया है कि गुरुवार देर शाम वह रोजाना की तरह अपने घर में बेड पर सो रही थीं। इसी दौरान वह किसी तरह बेड से नीचे गिर गईं। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। शांति देवी अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई हैं। उनके परिजन भी बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page