Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिया विनीता निवासी खोडा मढाका, थाना सहपऊ ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दिनेश निवासी विसावर, गुमानी गढ़ी, थाना सादाबाद के साथ हुई थी। शादी के समय उसके माता-पिता ने करीब चार लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुरालीजन उससे मोटरसाइकिल और सोने की चेन-अंगूठी की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page