Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। महिला थाना में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और तलाक के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिया प्रिया शर्मा निवासी गांव मघटई, थाना मुरसान ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले अभय भारद्वाज निवासी तमन्नागढ़ी, रावत कॉलोनी, थाना हाथरस गेट के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। प्रिया के अनुसार, उसका चार वर्ष का एक बेटा भी है।

आरोप है कि उसका पति अभय गाजियाबाद में रहता है और उसे सास-ससुर के साथ छोड़ रखा है। पति अभय और सास लक्ष्मी देवी उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज कर उसे परेशान करते हैं। ससुर रूपकिशोर पर भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि सास उसे बेटे सहित जान से मारने की धमकी देती है। उसने पति और ससुरालीजनों पर तलाक के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page