
हाथरस 20 नवंबर। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति समेत ससुरालीजनों पर धोखाधड़ी, मारपीट, जेवर और नकदी हड़पने तथा शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थिया अंजू निवासी निठौरी कटरा, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी पहली शादी टूटने के बाद 7 अगस्त 2022 को उसकी शादी दीपेश निवासी जलालपुर, थाना सासनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद उसे पता चला कि आगरा में जिस मकान को ससुराल पक्ष का बताया गया था, वह वास्तव में किराये का था।







