Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला भूरा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक युवती सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। प्रार्थी जीतू निवासी नगला भूरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे उसकी चाचा की बेटी मोहिनी घर के गेट के सामने सीमेंट लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के नीरज, निशांत, श्यामू, विमल, कृष्णा, राज और अन्य लोगों ने मोहिनी के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

तहरीर के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर जीतू, उसका भाई विष्णु, पत्नी प्रीति और माता-पिता मोहिनी को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में मोहिनी, विष्णु, पिता राधेश्याम और मां गुड्डी देवी को चोटें आईं। बताया गया है कि मोहिनी और विष्णु के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page