Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित की तहरीर पर एसपी ने 17 नवंबर को थाना हाथरस गेट पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई और निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उसकी पत्नी सपना घर के बाहर स्थित मंदिर पर बच्चों को बुलाने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शेषी ने उनका हाथ पकड़ लिया और शादी करने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगा। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पीड़ित बाहर आया तो आरोप है कि शेषी, उसकी मां और बहन ने ईंट व डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह बेहोश हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि होश आने के बाद उसने थाना हाथरस गेट में शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद से आरोपी फिर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने पर आमादा है। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने थाना हाथरस गेट के एसएचओ को अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page