Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घर में गिरने से दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो अलग-अलग घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दोनों बुजुर्ग अपने-अपने घरों में अचानक गिर गए थे। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन दोनों बुजुर्गों के शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने घर ले गए। बताया जा रहा है कि इन घटनाओं की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page