Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 नवंबर। क्षेत्र के गांव सरौंठ निवासी युवक की आगरा के किरावली के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपनी मौसी के यहां सगाई समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार गांव सरौंठ निवासी विमल कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश अपनी मौसी के यहां गांव नानपुर, अछनेरा में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह किरावली के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके मौसा ने परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची आगरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page