Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 नवंबर। क्षेत्र के अरौठा गांव में 15 नवंबर को हुई फायरिंग में घायल लवकेश की मौत हो गई। उसका मेंदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी।

गांव के संजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भट्टों पर मिट्टी डालने का काम करता है। करीब दो महीने पहले सीमेंट के लट्ठे लगाने को लेकर उसका गांव के भूरी सिंह पुत्र राजवीर सिंह से विवाद हुआ था। संजय के मुताबिक, इसी बात को लेकर भूरी सिंह उससे रंजिश रखने लगा था। शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे संजय का पार्टनर योगवीर निवासी मंस्या, चालक दिग्विजय निवासी महोली रोड, मथुरा और सहयोगी लवकेश निवासी लाजपत नगर, मथुरा ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद खेत की ओर गायों को देखने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से बैठे भूरी सिंह, उसके बेटे अजय, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और कुलदीप ने उन पर फायरिंग की। आरोप है कि अजय ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से और बाकी आरोपियों ने अवैध हथियारों से गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपियों ने पथराव कर वरना कार के शीशे तोड़ दिए। गोली लगने से योगवीर, दिग्विजय और लवकेश घायल हुए थे। लवकेश की हालत गंभीर होने पर उसे मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्या की धारा जोड़ने की कार्रवाई कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page