सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव मथुरापुर में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी एकदशी तिथि पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराकर सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए ब्राहमण समाज के दो युवकों ने अपनी माता पिता के आदर्शों एवं संस्कारों से प्रेरित होकर क्षेत्र की पाँच गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह सामाजिक सहयोग और सम्मान के साथ संपन्न कराया।मथुरापुर के रहने वाले ब्राहमण समाज के अंकुर कौशिक और प्रसून कौशिक ने परमपिता परमात्मा बाबा महाकालेश्वर व अपने पिता मुकेश कुमार कौशिक व माता कुसुमा देवी कौशिक के सानिध्य में अपनी पूंजी जमा धनराशि से पांच गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह पाणिग्रहण संस्कार की रस्म निभाई गई।
आयोजक अंकुर कौशिक और प्रसून कौशिक ने गांव में पांच कन्याओं की बारात की आगवानी कर जलपान कराया।द्वारचारे व जयमाला की रस्म निभाई गई।जयमाला के बाद नवदंपति का पाणिग्रहण संस्कार कराकर कन्यादान कराया गया।कन्यादान के बाद सभी कन्याओ ने अपने अपने वर जोडे शिवा संग कुमारी अंजू,सुशील संग अजली,जयपाल संग मुस्कान,विजय संग पूजा,अक्षय संग ज्योति के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरें लिए।इसके बाद सभी कन्याओं को दान दहेज व अन्य जरूरत के सामान को देकर ससम्मान के साथ विदा किया।कार्यक्रम में आयोजक अंकुर कौशिक, प्रसून कौशिक ने गरीब परिवार की कन्याओ बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भाव का परिचय दिया।पाँच गरीब बेटियों का विवाह कराकर उन्होंने समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और बेटियों के सम्मान का प्रेरणादायक संदेश दिया।कार्यक्रम में दीपक कौशिक, शिवा कौशिक, माधव कौशिक, प्रशांत कौशिक, लालो उपाध्याय, अनिल पाठक, संजय ठाकुर, काका ठाकुर सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।










