Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 20 नवंबर। गांव शिखरा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास काशी वाले डॉ स्वामी निर्मल दास महाराज ने श्रद्धालुओं को कंस वध की कथा का प्रसंग सुनाया । उन्होंने बताया कि जब-जब इस पृथ्वी पर पाप बढ़ते हैं,तब-तब भगवान विष्णु मनुष्यरूप में अवतार लेकर इस पृथ्वी से राक्षसों का नाश करते हैं। कथा सुनने पहुंचे क्षेत्र के युवा नेता साकेत चौधरी एवं रवि पचौरी ने कथा व्यास का पट्टिका ,फूलमाला पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर कथा व्यास के साथ परीक्षित सुनहरी लाल गौतम एवं उनकी पत्नी मंजू देवी गौतम का स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र कुमार गौतम, प्रदीप कुमार गौतम, उमाशंकर पाराशर, शुभम शर्मा एवं काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page