Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। सर्राफा एसोसिएशन की ओर से दीपावली मिलनोत्सव एवं गिर्राज महाराज के छप्पन भोग और अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन रघुनंदन अपना वाली धर्मशाला में किया गया। धार्मिक उल्लास और उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्राफा कारोबारियों ने सहभागिता की। सभी ने गिर्राज महाराज के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की और जयकारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौ. रमन मूर्ति शर्मा ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सत्य प्रकाश रंगीला एवं उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस श्वेता चौधरी एवं ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय शामिल हुए।

इस अवसर पर आशुकवि अनिल बोहरे, व्यापारी नेता योगा पंडित, सुरेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार महासभा हाथरस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद सोनी एवं नगर अध्यक्ष बांके बिहारी वर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही संगठन से जुड़े नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। आयोजन में अमरेश बंसल, अमित शर्मा, अमिताभ शर्मा, धीरेंद्र पाठक, जय वर्मा, विमलेश बंसल, किशन लाल वर्मा, विक्रम वर्मा, शैलेंद्र माथुर, संजीव वर्मा, चंद्र मोहन वर्मा, रजनीश शर्मा, विशाल सोनी, सुमित पोद्दार, दिलीप वर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, श्याम वर्मा, सदाशिव मराठा, प्रकाश मराठा, किरण मराठा और विजय मराठा सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की और आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page