Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वावलंबन और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को जागरूक रहने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नरेंद्र कुमार पचौरी (सदस्य मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, आगरा एवं सचिव, सर्वजन सेवा संस्थान, मुरसान) के संयोजन में किया गया। इस दौरान सुश्री सीमा मौर्या (जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, हाथरस) ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और उसके दुरुपयोग से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति आगाह करते हुए सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग के तरीके बताए।

वहीं विमल कुमार शर्मा (संरक्षण अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, हाथरस) ने बच्चों के अधिकारों और बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती मनीषा पराशर (सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर, हाथरस) ने विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी सेवाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page