Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 नवंबर। विकासखंड हसायन कार्यालय व कोतवाली परिसर के सामने स्थित नगला रति मार्ग पर मोहल्ला अहीरान में स्थापित संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी.एच.सी.में प्रसव के नाम पर प्रसूता के परिजनों से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात रात्रि कालीन एक महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत दो महिला स्वास्थ्य कर्मियो पर इंजेक्शन लगाने और प्रसूता को डिस्चार्ज कराने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाते हुए प्रसूता पीड़ित के परिजन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सीएमओ वेद प्रकाश से लिखित शिकायत की है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संचालित निःशुल्क जननी शिशु सुरक्षा सेवा के तहत संचालित एक सौ दो एंबुलेंस से घर छोड़ने के नाम पर भी रुपए लेने का आरोप लगाया गया है।गांव हैदलपुर निवासी राजेश की पत्नी अंजली को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल वाले परिजन पन्द्रह नवंबर दिन रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन लेकर पहुंचे थे।यहां प्रसव के दौरान अंजली ने एक नवजात शिशु के स्वरूप में पुत्री को जन्म दिया।राजेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रसव के बाद अस्पताल में तैनात आगरा निवासी एक महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्स ने पन्द्रह नवंबर दिन शनिवार की रात्रि साढे नौ बजे के करीब पत्नी के भर्ती होने के बाद दर्द बढाने के लिए इंजेक्शन लगाने के नाम पर परिजनों से पांच सौ रुपए भी ले लिए।इसके बाद प्रसूता की डिलीवरी होने के बाद प्रसूता को अस्पताल से डिस्चार्ज रिलीव करने के नाम पर कथित रूप से पन्द्रह सौ रुपए की जबरन वसूली की गई।राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि जननी शिशु सुरक्षा योजना के अंतर्गत निःशुल्क घर तक छोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एक सौ दो एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने प्रसूता व नवजात शिशु को घर पहुंचाने के नाम पर पांच सौ रूपए मांगें मगर काफी अनुनय विनय करने के उपरांत कर्मियो ने दो सौ रुपए भी बमुश्किल से लिए।पीड़ित राजेश कुमार ने यह भी अवगत कराया कि उसकी पत्नी के डिलीवरी कार्य होने के दौरान उसकी मॉ ने महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री को पहले कुछ रूपए दिए तो स्टाफ नर्स ने रूपए लेने के बजाए रूपए जमीन पर फैंक दिए।पीडित राजेश कुमार पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश से करते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

बयान:-प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आरोपों पर उठाए सवाल
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन के चिकित्साप्रभारी डॉ.वरुण चौधरी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि रविवार पन्द्रह नवंबर को जिस दिन प्रसूता की डिलीवरी हुई थी।उस वक्त दो महिला स्वास्थ्यकर्मी (स्टाफ नर्स) नही बल्कि एक ही कार्यरत तैनात थी।जबकि दूसरी महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ भी शिकायत कर दी गई है,वह संबंधित दिन ड्यूटी पर तैनात ही नहीं थी।शिकायतकर्ता से मामले की जानकारी लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।जब तक शिकायत कर्ता से बातचीत नही हो जाती है तब तक यह कहना भी जल्दबाजी और किसी के साथ गलत होगा कि उनसे किसने और कब रूपए लिए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियो स्टाफ नर्सो के द्वारा हर प्रसूता महिला और उसके तीमारदार से नि:शुल्क डिलीवरी किए जाने के नाम पर प्रत्येक मरीज और उसके तीमारदारों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर अवैध रूप से डिलीवरी के नाम पर लडका या लडकी होने पर दो हजार से लेकर रूपए लिए जाते है।राजेश कुमार ने सीएमओ को शिकायत करते हुए अवगत कराया कि इससे पहले भी उनके परिवार के भाई रवेंद्र की पत्नी निशा को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन लाया गया था।निशा ने एक माह पूर्व पिछले महीने की पांच अक्टूबर को एक नवजात शिशु के स्वरूप में पुत्र को जन्म दिया था। राजेश का आरोप है कि उस दौरान भी अस्पताल में तैनात एक दूसरी महिला स्वास्थ्यकर्मी ने परिजनों से रुपए लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page