Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल स्थित ग्राम पंचायत महासिंहपुर की होनहार बेटी कनिष्का सिंह ने खेल जगत में शानदार प्रदर्शन करते हुए अठारहवीं फिल्म अभिनेता एवं फिल्म मेकर अक्षय कुमार के द्वारा आयोजित अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार गांव और जनपद क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है।अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बारह नवंबर से अठारह नवंबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कनिष्का ने अंडर तेरह आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता से पहले भी कनिष्का राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।कनिष्का ने अपनी प्रतिभा,कड़ी मेहनत,अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में भी रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।कनिष्का सिंह प्रदीप कुमार सिंह की सुपुत्री एवं श्री धर्मवीर सिंह की पौत्री हैं।उनकी इस उपलब्धि से ग्राम महासिंहपुर में खुशी एवं गर्व का माहौल है।परिवारजनों,रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने कनिष्का को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।सभी को विश्वास है कि कनिष्का भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश एवं क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती रहेंगी।कनिष्का की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page