Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 नवंबर। आगरा रोड पर नवीन मंडी समिति के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

जानकारी के अनुसार आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र दुर्जन सिंह और रोशनी पुत्र प्रेम प्रकाश मोटरसाइकिल से सादाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नवीन मंडी समिति स्थल के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज गति और अनियंत्रित तरीके से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। आगरा राजमार्ग पर ही मोटरसाइकिल द्वारा धर्मवीर सिंह पुत्र मानिकचंद निवासी कुरसंडा उम्र 52 वर्ष की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे यह भी घायल हो गए इनका भी उपचार सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page