Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 19 नवंबर। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं देश के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू के घर हुआ था। बचपन से ही उनके भीतर देशभक्ति की भावना थी और उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी योगदान दिया। अपनी सूझबूझ, दृढ़ इच्छाशक्ति और देशसेवा के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देशहित में कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। देश की सुरक्षा, विकास और स्वाभिमान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार जायसवाल, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, सत्यान सिंह, राम, गोविंद, रवि कुमार, पवन कुमार, विपिन कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page