Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 नवंबर। रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेश प्रसारित किए। छात्राओं ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने सोशल मीडिया की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि एवं डॉ. प्रियंका सरोज का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page