Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 नवंबर। आलू किसानों की बदहाली, फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 18 नवंबर को सादाबाद के छाबी मियां बाग में सुबह 11 बजे विशाल हल्ला बोल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

महापंचायत में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का आह्वान किया गया है। महापंचायत को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह संबोधित करेंगे। उनके साथ लोकदल के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हुण भी किसानों के बीच पहुंचेंगे। चौधरी सुनील सिंह इंडिया गठबंधन के घटक दल के रूप में महापंचायत में शामिल होकर किसानों के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। महापंचायत को लेकर लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र के आलू किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। सरकार की ओर से आलू का लागत मूल्य करीब 1400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित बताया जाता है, जबकि किसानों को बाजार में इसके दोगुने यानी करीब 2800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलना चाहिए। इसके बावजूद किसानों को उचित कीमत नहीं मिल रही है। कोल्ड स्टोरेज के बाहर आलू की दुर्दशा और किसानों की बेबसी इसका प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि एक किसान को करीब 14 लाख रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए इतना बड़ा आर्थिक नुकसान सहन करना संभव नहीं है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर सादाबाद तहसील पर एक महीने तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक इन वादों को पूरा नहीं किया गया। प्रदीप हुड्डा ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्ष 2014 में करीब 300 रुपये का मिलने वाला गैस सिलेंडर अब लगभग 1000 रुपये तक पहुंच गया है। इससे आम परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और कृषि नीतियों को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। वार्ता में सुभाष चौधरी, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page