Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरौठा में दो दिन पूर्व हुए फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं।

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को गांव अरौठा में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। इस दौरान गोली और छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 487/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद कुलदीप पुत्र रणवीर सिंह और संतोष उर्फ सचदेव पुत्र गिरवर सिंह निवासी गांव अरौठा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page