Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 नवंबर। क्षेत्र के गांव अरौठा में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने लाइसेंसी हथियार और अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पथराव कर कार के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव अरौठा निवासी संजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भट्टों पर मिट्टी डालने का काम करता है। करीब दो माह पहले गांव के भूरी सिंह पुत्र राजवीर सिंह से सीमेंट के लट्ठे लगाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर भूरी सिंह उससे रंजिश मानने लगा था। तहरीर के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे संजय कुमार का पार्टनर योगवीर निवासी मंस्या, चालक दिग्विजय निवासी महोली रोड मथुरा और सहयोगी लवकेश निवासी लाजपत नगर, मथुरा ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद खेत की ओर गायों को देखने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे भूरी सिंह, उसके पुत्र अजय, संतोष उर्फ सचदेव, प्रमोद और कुलदीप ने एकराय होकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि अजय ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से तथा अन्य आरोपियों ने अवैध असलहों से गोलियां चलाईं। इसके बाद पथराव भी किया गया। हमले में योगवीर, दिग्विजय और लवकेश को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने कार पर पथराव कर उसके शीशे भी तोड़ दिए। तहरीर में मौके पर एक तमंचा छूटने की बात भी कही गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया था। घायलों को सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
संजय कुमार ने 16 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page