सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में विभिन्न निजी कृषि सेवा केंद्र संचालकों की मनमानी को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है।कस्बा व देहात क्षेत्र में स्थापित संचालित निजी कृषि सेवा केंद्रों पर खाद,बीज,उर्वरक एवं कृषि दवाओं की बिक्री निर्धारित सरकारी दरों से अधिक कीमत पर की जा रही है। इतना ही नहीं, किसानों को खाद की खरीद पर पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा है,जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है।किसानों से निजी कृषि सेवा केंद्र संचालकों द्वारा सरकारी निर्धारित दर दो सौ छियासठ रूपए पचास पैसे के सापेक्ष यूरिया खाद की एक एमटी बोरा कट्टा करीब तीन सौ रुपए से लेकर साढे तीन सौ रूपए में खुलेआम लगेज के साथ बेचा जा रहा है।वही यूरिया खाद लेने पहुंचने वाले किसानों को उसके साथ जबरन अतिरिक्त उर्वरक (लगेज) खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।यदि कोई किसान अतिरिक्त उर्वरक नहीं खरीदना चाहता तो उसे यूरिया खाद देने से भी मना कर दिया जाता है।वहीं इन दिनों रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीज की आवश्यकता पड़ रही है।निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक गेहूं की विभिन्न किस्मों 303, 2967, 550 सहित अन्य किस्मों के बीज निर्धारित सरकारी दरों से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं।गेहूं के बीज की अलग-अलग किस्मों की बिक्री चालीस रुपये से लेकर एक सौ पचास रुपए प्रति किलोग्राम तक की दर से की जा रही है।इसके अलावा वर्तमान समय में गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद की भी किसानों को आवश्यकता है। निजी कृषि सेवा केंद्रों पर डीएपी खाद की बिक्री सरकारी निर्धारित दर से अधिक करीब सोलह सौ रुपए में की जा रही है।किसानों का कहना है कि खेती में पहले से ही लागत लगातार बढ़ रही है। डीजल, बीज, खाद और कृषि दवाओं की बढ़ती कीमतों के बीच निजी कृषि सेवा केंद्र संचालकों की कथित मनमानी किसानों की परेशानी को और बढ़ा रही है।किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए कस्बा व देहात क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी कृषि सेवा केंद्रों की जांच कराने,खाद-बीज की निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने तथा जबरन अतिरिक्त उर्वरक देने और बिना बिल बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता जताई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर
November 17, 2026
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक
November 17, 2026
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों
November 17, 2026
हसायन : गीता पाठशाला का वार्षिकोत्सव समारोह
November 17, 2026
हसायन : पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति ने मंत्र
November 17, 2026
हसायन : विशेष बूथ पर बूथ लेवल
November 17, 2026
हसायन :पीएमएसवाई योजना के तहत एक सौ
November 17, 2026
Weather
Hathras
9:50 pm,
Nov 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








