Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 नवंबर। अमूल्य जीवन का सदुपयोग प्राणीमात्र की भलाई में हो सफल।कहते हैं मानव जीवन दुर्लभ है,लेकिन कौन सा यह समझने का विषय है।वह जीवन जिसमें परमात्मा का सानिध्य हो,जो ईश्वर की श्रीमत पर आधारित हो,मानव से देवतुल्य होने में अधिक समय नहीं लगता हो,जिसमे आसुरी संस्कारों का त्याग हो।अमूल्य जीवन का सदुपयोग प्राणीमात्र की भलाई में सफल हो जाये वह दुर्लभ है।इस प्रकार की हिम्मत करोड़ों में कोई कर पाते हैं।उक्त विचार गांव गंगापुर में आयोजित गीता पाठशाला के वार्षिकोत्सव समारोह के आयोजित कार्यक्रम में चरखी दादरी हरियाणा से पधारीं बी.के.प्रेम दीदी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र से सम्बद्ध हसायन के लोटस हाउस के गाँव गंगानगर गीता पाठशाला का वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।ब्रहमाकुमारी आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र संचालिका बी.के.शांता बहिन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश व समाज में हर रोज प्रतिदिन चहुंओर हर जगह पर आध्यात्म कार्य होते है।वैदिक पौराणिक ग्रंथ रामायण,भागवत के कथाएँ होती,गीता के पाठ होते,भक्त रामायण,भागवत और गीता को तो मानते है,लेकिन इसमें जो कहा गया है वह नहीं मानते।यही कारण है कि भक्ति पूजा पाठ होते हुए भी लोगों के चरित्र का पतन हुआ।इगलास की ब्रहमाकुमारी सहज राजयोग केंद्र संचालिका बी.के.हेमलता दीदी ने कहा कि जब संसार की तमोप्रधान हालत हो जाती।तब परम पिता परमात्मा कल्पान्त में पुनः आकर अधर्म का विनाश और सत्य धर्म की स्थापना करते हैं,यह वही समय हैं।इस अवसर पर राम प्रकाश गुप्ता,यूरो कोफ़ी के डायरेक्टर श्याम गुप्ता,विष्णु गुप्ता,सुनीता गुप्ता ने परिवार सहित सभी ब्रहमाकुमारी बहिनों क्रमश बी.के.प्रेम दीदी, बी.के.प्रियंका बहिन,बी.के.पूजा बहिन,बी.के शांता बहिन,बी.के.हेमलता दीदी,बी.के.  दुर्गेश बहिन,बी.के.नीतू बहिन,बी.के.उमा बहिन,बी.के.कोमल बहिन,लवली बहिन,स्वेता बहिन,कुमकुम बहिन इत्यादि बहनों का चुनरी पहना कर एवं पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया।गाँव में प्रभातफेरी भी निकली गई।प्रभातफेरी में गाँव वासियों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page