सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र में सामन्य निर्वाचन विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।कस्बा व देहात क्षेत्र के सभी एक सौ बहत्तर मतदान केन्द्रों पर मंगलवार सत्रह नवंबर को विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया गया।कस्वा व देहात क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मंगलवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता शिविर का आयोजन हुआ।विशेष मतदाता शिविर में सभी बूथ लेवल अधिकारी(बीएलओ) ने मतदान केंद्रो पर पहुंचकर शिविर में जनप्रतिनिधियो,प्रशासक,बूथ लेवल एजेंट(बीएलए)को ड्राफ्ट मतदाता सूची पढकर सुनाई गई।बूथ लेवल अधिकारी सहायक शिक्षक बीएलओ सौरभ पाराशर,लक्ष्मीनारायण,कामना सिंघल,देवेंद्र सिंह,रतन सिंह,के अलावा बूथ लेवल एजेंट कृष्ण कुमार यादव,मनोनीत सभासद चेतराम माहौर कल्लू आंकडा,हीरालाल माहौर निजाम खां,ममतेश कुमार,श्याम कुमार,सुनील कुमार,जितेंद्र सिंह मौजूद दिखाई दिए








