Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, पूर्व में कराए गए पौधरोपण कार्यों के सत्यापन तथा आगामी वृक्षारोपण अभियान-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कराए गए पौधरोपण कार्यों के स्थलों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी वृक्षारोपण अभियान-2027 को ध्यान में रखते हुए अभी से उपयुक्त स्थलों का चयन सुनिश्चित किया जाए तथा पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते प्रारंभ कर दी जाएं।

जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विकास तथा स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इसके अतिरिक्त जिला गंगा समिति के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page