Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स की ओर से सेवा, श्रद्धा और समर्पण की भावना के साथ श्री बलदेव गौशाला, वाटर वर्क्स, हाथरस में सामूहिक गौ सेवा एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ विधि-विधान से गौ माता का पूजन एवं आराधना कर सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से गौशाला को लगभग 21 क्विंटल भूसा, अरहर का कुट्टा, गुड़, बिनौला, खल सहित अन्य पौष्टिक आहार सामग्री गौवंश के पोषण एवं देखभाल के लिए समर्पित की गई। क्लब सदस्यों ने गौवंश को आहार खिलाकर सेवा कार्य में सहभागिता की।

क्लब के सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा, संवेदना और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। रोटरी का मूल मंत्र स्वार्थ से ऊपर सेवा ऐसे ही सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक होता है। कार्यक्रम में रो० संजीव अग्रवाल, रो० ऋषि बिन्दल, रो० अनुराग माहेश्वरी, रो० राजकुमार अग्रवाल, रो० संजीव कुमार अग्रवाल, रो० हरीश खंडेलवाल, रो० वरुण गोयल, रो० कुशाग्र एवं रो० लिरिल सिंघल सहित अन्य क्लब सदस्य सपत्नीक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों एवं मातृशक्ति की सहभागिता ने आयोजन को भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी बनाया। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स के सचिव रो० अनुराग माहेश्वरी ने बताया कि क्लब भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक एवं मानवीय सेवा के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page