
हाथरस 16 नवंबर। वार्ष्णेय युवा महिला मंडल हाथरस की ओर से अलीगढ़ स्थित एक रेस्टोरेंट में भव्य रेट्रो थीम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल की सभी सखियां पुराने बॉलीवुड के सुनहरे दौर के रंग में रंगी नजर आईं। आकर्षक रेट्रो परिधानों में सजी महिलाओं ने अपने फिल्मी अंदाज और मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सखियों ने पुराने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। फिल्मी गीतों की धुन पर हुई प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की गई और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। मनोरंजन को और अधिक रोचक बनाने के लिए तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सखियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल की अध्यक्ष आरती वार्ष्णेय ने प्रतिभागियों एवं खेलों के विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष आरती वार्ष्णेय, सचिव नम्रता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष वंदना गोटेवाल वार्ष्णेय, प्रज्ञा वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, ऋचा वार्ष्णेय, सविता आंधीवाल, शालिनी वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, शोभा वार्ष्णेय, ऋतु वार्ष्णेय, पुष्पा वार्ष्णेय, अनुपम वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, एकता वार्ष्णेय, सविता वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, मोनिका वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, दीक्षा वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, मोहिनी वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, कुमकुम वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय एवं दुपंकज वार्ष्णेय सहित मंडल की अनेक सखियां उपस्थित रहीं।










