
हाथरस 16 नवंबर। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में माननीय न्यायालय ने अभियुक्त को 9 माह के कारावास एवं 3 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर हाथरस में मु0अ0सं0 199/2021, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत योगेश उर्फ बहरा उर्फ चाकू पुत्र गंगाराम वाल्मीकि निवासी गिजरौली, थाना कोतवाली हाथरस के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना पुलिस द्वारा तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल किया गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मामले को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर प्रभावी पैरवी की गई। मॉनिटरिंग सेल जनपद हाथरस द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान मामले की लगातार निगरानी की गई। वहीं अभियोजन शाखा ने भी प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय में आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आज माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय हाथरस ने अभियुक्त योगेश उर्फ बहरा उर्फ चाकू को 9 माह के कारावास एवं 3 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। हाथरस पुलिस के अनुसार ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत गंभीर एवं चिह्नित अभियोगों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने की कार्रवाई लगातार जारी है।










