
हाथरस 16 नवंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान एसपी ने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।










