Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 नवंबर। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस की ओर से 14 नवंबर को स्थानीय श्री अग्रवाल सेवा सदन के मुख्य सभागार में भव्य दीपावली मेला महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल, विजय कृष्ण गर्ग, अनिल कुमार वार्ष्णेय, विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल और शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम गान के साथ हुई। महोत्सव में सदस्यों के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित कर मोती की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक ढंग से बाल रामायण की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मेघा राठी और सुरभि गोयल ने किया। दोनों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए युगल नृत्य भी प्रस्तुत किया। वहीं परिषद के महिला सहभागिता समूह ने सीता स्वयंवर का शानदार मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसमें शाखा की ऊषा जैन, सीमा वार्ष्णेय और रुचि माहेश्वरी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रामायण की थीम पर आधारित सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में परिषद की परंपरा के अनुसार मनोज अग्रवाल एवं शालिनी अग्रवाल तथा प्रवीण अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई। इस अवसर पर दोनों दंपतियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सभी आगंतुक सदस्यों को दीपावली उपहार भेंट किए गए। महोत्सव में ढोल-नगाड़ों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया, वहीं बच्चों ने फुलझड़ियां और पटाखे चलाकर दीपावली का आनंद लिया। स्वादिष्ट चाट, स्नैक्स और पत्तल पर पारंपरिक भोजन परोसा गया, जिसमें अन्नकूट की प्रसादी भी शामिल रही। कढ़ाई का दूध भी आकर्षण का केंद्र रहा। परिषद की संस्कार शाखा की थीम पर तैयार विशेष सेल्फी पॉइंट पर सदस्यों ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान तीन नए सदस्यों का परिषद में स्वागत किया गया। साथ ही करवाचौथ प्रतियोगिता, नवरात्रि प्रतियोगिता, थाल सजाओ प्रतियोगिता और समय पालन के लिए पंक्चुअलिटी पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुंदर सजे थाल में दीपदान कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकी की आरती उतारी गई। कार्यक्रम का संचालन अंकुल जैन और अंकित वार्ष्णेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्कार शाखा की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों और आगंतुकों का आत्मीय आभार व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष के नेतृत्व और आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

smart

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page