
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। कोतवाली परिसर में चौदह नवंबर दिन शनिवार को नवंबर माह के द्वितीय शनिवार को समधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कोतवाली पुलिस के कर्मचारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे।स्वगणना कार्यक्रम में राजस्व विभाग के कर्मचारियो की डयूटी लगी होने पर शनिवार को राजस्व कर्मियो लेखपाल के बैठक में शामिल होने के लिए चले जाने के कारण क्षेत्र से आने वाले फरियादी भी अपने अपने लेखपाल से दूरभाष पर सम्पर्क करने की वजह से कोतवाली नही आते दिखाई दिए।समधान दिवस में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा व नायाब तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता फरियादियो के आने की राह देखते हुए समाधान दिवस में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मौजूद दिखाई दिए।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि राजस्व कर्मियो लेखपाल की डयूटी स्वगणना कार्यक्रम में लगे होने की वजह से वह समाधान दिवस में मौजूद नही रह पाए।जिसके कारण क्षेत्र से कोई भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नही आया है।







