Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। कोतवाली विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला रति पर संचालित कासंगत मथुरा-बरेली रेल पथ मार्ग पर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन नगला रति रेलवे स्टेशन के अन्तर्गत आने वाले हसायन नगला रति मार्ग पर स्थापित रेल फाटक पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर एक बाइक सवार युवक के बंद रेलवे के फाटक के नीचे होकर बाइक निकाले जाने के नाम पर बाइक सवार से तीन हजार रुपए की कथित रिश्वत लेने का आरोप लगा है।रेलवे फाटक पर तैनात रेलवे फाटक कर्मचारी के द्वारा बाइक सवार युवक से  रुपए लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि एक युवक रेलवे स्टेशन के नगला रति गांव पर हसायन मार्ग के लिए जाने वाले रेलवे केबिन के फाटक संख्या दो सौ अठ्ठासी पर रेल के आने से पूर्व हुए बंद रेलवे फाटक के नीचे से अपनी बाइक को निकाल रहा था।इसी दौरान रेलवे स्टेशन नगला रति के हसायन मार्ग पर स्थापित रेलवे केबिन फाटक पर तैनात कर्मचारी ने बाइक सवार युवक को बंद फाटक के नीचे निकलते हुए ही मौके पर पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को छोड़ने के बदले कर्मचारी ने उससे तीन हजार रुपए की कथित तौर पर मांग की।पीडित बाइक सवार युवक ने कथित रूप से रुपए देते समय कर्मचारी का एक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page