
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 नवंबर। जनपद हाथरस के विकासखंड हसायन क्षेत्र में 14 नवंबर से 17 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग आगरा की एसआरएम विजिट टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।
शनिवार 14 नवंबर को आगरा से आई दो सदस्यीय टीम में डॉ. शुकेश गुप्ता डीटीओ तथा डॉ. उपेंद्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा शामिल रहे। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पहुंचकर वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाए और इसके बाद निरीक्षण के लिए रवाना हो गई।
टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन के प्रभारी डॉ. वरुण चौधरी एवं डॉ. निशांत यादव वीपीएम ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र कानऊ, भैंकुरी, बाड़ी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा का निरीक्षण किया। हालांकि, आगरा से आई दो सदस्यीय टीम की इस विजिट को लेकर निरीक्षण की वास्तविकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कि स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं की गहन जांच करने के बजाय फोटो खिंचवाने तक ही निरीक्षण सीमित रहा। ऐसे में चार दिवसीय निरीक्षण अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जमीनी हकीकत की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।







