Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 नवंबर। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आज बाल दिवस एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक किशनवीर सिंह ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, जोकर नृत्य, मनोरंजक खेलों और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे स्टाइलिश गुड़िया, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, रानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न आकर्षक रूपों में नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे छात्र-छात्राओं की खुशी दोगुनी हो गई। इस अवसर पर संध्या जादौन, सुमन प्रकाश, दिव्या माहेश्वरी, बृजेश शर्मा, संजय यादव, सुषमा यादव, ममता सिंह, कविता पुंडीर, मनीषा गोला, ललिता, प्रकाश वार्ष्णेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page