Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवंबर। सेठ फूल चंद बागला (पीजी) कॉलेज, हाथरस में शुक्रवार, 13 नवंबर को मतदाता सूची का महत्व एवं मतदान का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ के पत्रांक 1132-35/2026-27, दिनांक 12 नवंबर के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, शुद्ध मतदाता सूची और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर के मार्गदर्शन में पाठ्य सहगामी गतिविधियों की संयोजिका डॉ. दीपा ग्रोवर के संयोजन में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और निर्धारित विषय पर अपने विचारों, समझ एवं लेखन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए निबंधों का मूल्यांकन बीएड विभाग के निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ. विनय वर्मा एवं डॉ. अनीता शर्मा ने किया। मूल्यांकन के बाद घोषित परिणाम में प्रियंका कुशवाहा ने प्रथम, डॉली ने द्वितीय तथा पूजा सारस्वत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. केएन त्रिपाठी, बीएड विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. डीके दीक्षित, हिंदी विभाग के डॉ. प्रेम किशोर, शिक्षा शास्त्र विभाग के डॉ. विनीत सिंह तथा बीएड विभाग की डॉ. विमलेश सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के साथ-साथ प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page