Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सिकंदराराऊ 13 नवंबर। सासनी निवासी समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सासनी एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं को पार्टी अध्यक्ष के सामने रखते हुए उनके समाधान की मांग उठाई। मुलाकात के दौरान महेंद्र सिंह सोलंकी ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह सोलंकी ने अखिलेश यादव को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। पार्टी सूत्रों एवं महेंद्र सिंह सोलंकी के अनुसार, अखिलेश यादव ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सासनी के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। साथ ही जनहित के मुद्दों पर हरसंभव सहयोग और संघर्ष का भरोसा दिलाया। मुलाकात के बाद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन और स्नेह से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार वह क्षेत्र की जनता की आवाज उठाते रहेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page