Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 11 नवंबर। भैयादूज का पर्व मनाकर मायके से ससुराल लौट रही एक महिला की बस में सोने की चेन चोरी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने बस में चढ़ते समय महिला को धक्का देकर उनके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और चेन बरामद कराने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार विजय कुमारी पत्नी सुरेशचंद्र उपाध्याय निवासी विकास लोक कॉलोनी, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 11 नवंबर 2026 को भैयादूज का त्योहार मनाने के लिए अपने मायके सिकंदराराऊ आई थीं। पर्व मनाने के बाद वह पंथ चौराहे से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में सवार होकर अलीगढ़ वापस लौट रही थीं। इसी दौरान बस में चढ़ते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का दिया और उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली।

महिला के अनुसार चोरी हुई चेन का वजन करीब तीन तोले था। घटना का पता चलने पर उन्होंने बस और आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों से जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चेन चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page