Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के अंडौली पुरदिलनगर तिराहा मार्ग पर स्थित दो हलवाईयो के बीच आपस में किसी बात को लेकर टीका टिप्पणी किए जाने के भ्रम को लेकर कहासुनी हो गई।दोनो के बीच आपसी गलतफहमी के कारण झगडना भारी पड गया।घटना की जानकारी पर पुलिस ने दोनो युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।शिवम पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला दखल कस्बा हसायन की कस्बा के अंडौली पुरदिलनगर तिराहा पर हलवाई की दुकान है।शिवम की दुकान के पास में सत्यपाल पुत्र बिहारीलाल निवासी शीतलवाडा किसी व्यक्ति की हलवाई की एक दुकान पर हलवाई के रूप में कार्य करता है।शिवम और सत्यपाल के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी के शक में गाली गलौज मारपीट हो गई।पुलिस ने शिवम व सत्यपाल को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page