
सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित गांव पिछौंती में गुरूवार बारह नवंबर को एक महिला के साथ उसकी पुत्री के ससुरालीजनों के द्वारा महिला के घर पर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।घटना के संबंध में पीडित महिला ने अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीडित महिला तारावती पत्नी रामबाबू निवासी पिछौंती ने बताया कि उसकी पुत्री की ससुराल हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मैंडू में है।उसकी पुत्री के ससुरालीजनों ने पुत्री को बुलाने के लिए आने के बहाने घर पर आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित महिला तारावती ने बताया कि उसकी पुत्री के ससुर उसके समधी ने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी है।पीडित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस प्रकरण को लेकर छानबीन कर रही है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि महिला की शिकायत पर छानबीन की जा रही है।







