Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में बुधवार ग्यारह नवंबर को एक महिला के साथ उसके जेठानी के पति व उसके दो भाईयो ने घर पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीडित महिला ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में तीनों युवकों को नामजद करते हुए कोतवाली में पुलिस को लिखित तहरीर दी है।पूनम निवासी रामनगर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसके परिवार की जेठानी के पति उसके जेठ व उनके सालों ने उसके साथ बिना किसी वजह के गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर दी।महिला ने बताया कि उसकी जेठानी के दोनो भाई नगला सकत के रहने वाले है।पीडित महिला ने पुलिस से नामजदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर गुहार लगाई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page