
सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव महेवा में बुधवार ग्यारह नवंबर को दो नामजद युवकों के द्वारा एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।मारपीट हो जाने के बाद पीडित युवक ने कोतवाली पहुुंचकर घटना की जानकारी देते हुए कार्रवााई की मांग की है।हसरूद्दीन पुत्र सद्दीक खॉं निवासी निवासी महेवा ने कहा कि गांव के ही दो नामजद युवको के द्वारा उसके साथ घर पर पहुंचकर गाली-गलौज मारपीट कर दी है।पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर दो नामजदों को हिरासत में ले लिया है।पीडित के तहरीर दिए जाने के बाद दूसरे पक्ष के नामजद युवकों के परिवारीजन पीडित से समझौता करने के लिए प्रयास कर बातचीत करने में लगे रहे।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि ग्रामीणों के समझाने पर पीडित युवक ने नामजद युवकों के परिजनों की बात मानकर समझौता कर लिया है।







