Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस औद्योगिक क्षेत्र चौकी के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) जयपुर मथुरा हाथरस सिकन्द्राराऊ बरेली मार्ग पर स्थापित गांव गांव सूसामई में राष्ट्रीय राजमार्ग से दुधारू पशु (भैस)को लेकर घर के लिए जा रही एक महिला पशु पालक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे मौके पर ही महिला पशु पालक के पालतू दुधारू पशु की मौत हो गई।जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।अज्ञात वाहन की टक्कर लगते ही अज्ञात वाहन चालक मौके पर घायल महिला पशु पालक को छोड़कर अपना वाहन तेज रफ्तार से लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गई।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली के सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थापित पुलिस चौकी व डायल एक सौ बारह पर तैनात पुलिस कर्मियो को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।पशुपालक प्रवेश पत्नी हरिओम उम्र तीस वर्ष निवासी सूसामई ग्यारह नवंबर दिन बुधवार को यम द्वितीया पर भाई दूज के त्यौहार पर नाते रिश्तेदारों के घर आने पर प्रवेश देवी अपने गांव के बाहर दूसरी छोर पर स्थित पशुवाडा(घेर)से दुधारू पशु को खोलकर अपने घर लेकर जा रही थी।पशुवाडा (घेर) से घर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण वह अपने पालतू दुधारू पशु (भैस)को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रास कर रही थी।तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।ग्रामीणों ने घायल पशु पालक प्रवेश देवी को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए।हाथरस मे घायल महिला पशु पालक प्रवेश दैवी का उपचार कराया जा रहा है।घटना के बाद से ही कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।इस संबंध में कोतवाल मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दुधारू पशु लेकर जा रही महिला पशु पालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे दुधारू पशु भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है और महिला पशु पालक के घायल होने पर उपचार के लिए हाथरस भेजा गया है।अज्ञात वाहन तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page