
सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के हसायन इटरनी से नगला अहीर बरवाना के लिए जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव गंगापुर में अज्ञात चोरों ने देवालयों के परिसर में पीतल के कई घंटे चोरी कर ले जाने की घटना को अंजाम देकर ग्रामीण भक्त श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है।अज्ञात चोरों ने भगवान के देवालय स्वरूप प्राचीन मंदिर परिसर में स्थापित अलग अलग देवों के मंदिरों में ग्रामीण भक्त श्रद्धालुओं के द्वारा मनौती पूर्ण होने पर आस्था विश्वास के प्रतीक में लटकाए (टांगे) गए पीतल के कई घंटो को निशाना बनाते हुए वहां लगे पीतल के घंटे चोरी कर मौके पर यूकेलिप्टिस की लकडी से बनी एक नसैनी व एक डंडा को मंदिर परिसर में ही छोडकर फरार हो गए।गांव गंगापुर से कुछ दूर पहले हसायन इटरनी मार्ग पर स्थापित प्राचीन च्याऊं महाराज के मंदिर परिसर में बने हुए भगवान शिवशंकर परिवार,श्री हनुमान जी महाराज व शनिदेव के मंदिर में पहुंचकर अज्ञात ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।अज्ञात चोर इन तीनों मंदिरों में लगे हुए पीतल की धातु के करीब पच्चीस छब्बीस घंटों को मंदिरों में लगी हुई जंजीर से काटकर चोरी कर ले गए।गुरूवार बारह नवंबर को सुबह छह बजे के करीब मंदिर की ओर जा रहे थे।तभी किसी ग्रामीण राहगीर ने मंदिर के बाहर यूकेलिप्टिस की लकडी से बनी हुई नसैनी के बाहर पडी होने की जानकारी दी।यूकेलिप्टिस की लकडी से बनी हुई नसैनी के मंदिर परिसर के बाहर पडी होने की जानकारी मिलते ही जब ग्रामीण च्याऊं मंदिर परिसर में पहुंचे।तो उन्हे मंदिर परिसर में बने हुए तीन अलग अलग मंदिरों में वह जिस मंदिर में ग्रामीण श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो सभी तीनों मंदिरों को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।मंदिर परिसर से हुई चोरी की घटना के संबंध में गांव गंगापुर के रहने वाले विष्णु पुत्र बनवारी,नगला पटरी के रहने वाले रामवीर पुत्र राम सिंह,कुंवरपाल पुत्र शंकर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि गांव गंगापुर के बाहर हसायन इटरनी मार्ग पर बने हुए प्राचीन च्याऊं बाबा के मंदिर परिसर में भगवान शिव भोलेनाथ परिवार मंदिर,हनुमान जी महाराज मंदिर,शनिदेव महाराज का मंदिर बने हुए है।बुधवार ग्यारह नवंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने भगवान शिव के मंदिर में बने हुए झरोखे में यूकेलिप्टिस की लकडी से डंडा बनाकर झरोखा मे फंसाकर मंदिरों से साठ सत्तर किलो के करीब पीतल धातु के छोटे बडे पच्चीस घंटे चोरी कर ले गए।जब आज सुबह बारह नवंबर को जब वह मंदिर पर पूजा करने के लिए जा रहे थे।तभी मंदिर की ओर से आ रहे एक ग्रामीण ने मंदिर के बाहर यूकेलिप्टिस की लकडी से बनी हुई नसैनी के पडे होने की जानकारी हुई।तो जैसे वह मंदिर परिसर में पहुंचे।तो उन्हे मंदिर परिसर में बने हुए तीनों मंदिरों में लटके हुए पीतल घंटे चोरी कर ले गए।ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए अवगत कराया कि गांव के ही पास में एक यूकेलिप्टिस के पेड खडे हुए है।अज्ञात चोरों ने यूकेलिप्टिस के पेड से लकडी काटकर एक नसैनी व डंडा काटकर तैयार करने के बाद मंदिर के अंदर बने झरोखे में लकडी की बल्ली लगाकर सभी घंटो की सांकर काटकर ले गए होंगें।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी डायल एक सौ बारह पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मंदिर से कुछ घंटे चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को भेजकर छानबीन कराई गई।







