Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 नवंबर । एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों को लहूलुहान हालत में पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास सोमवार रात यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रही तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू किया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल महिला उषा ने बताया कि वह अपने पति के साथ दवा लेकर गांव हाजीपुर लौट रही थीं। उनके साथ बच्चा भी बाइक पर था। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह, उनके पति और बच्चा घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page