Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 नवंबर। गांव बाघू के कुछ लोग ट्रैक्टर से की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले लिंक रोड पर सामने से आ रहे टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में राकेश, कालीचरण और उदयवीर सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे बने इस गड्ढे में लंबे समय से मिट्टी नहीं डलवाई गई है। उनका कहना है कि गड्ढे की वजह से ही ट्रैक्टर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page