
सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में दीपोत्सव दीपावली का पंच दिवसीय पर्व स्वरूप त्योहार की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि छह नवंबर दिन शुक्रवार से हुई।धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को कस्बे के बाजारों में जरूरी सामान की खरीददारी करने वाले ग्राहको की काफी भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दी।दीपोत्सव के पंच दिवसीय पर्व को लेकर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी भी पूरे दिन सुबह से शाम तक विभिन्न बाजारों में निगरानी करते हुए सतर्क दिखाई दिए।शुक्रवार की सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया।देर शाम बाजार में चहल-पहल रहने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।ग्रामीण व कस्बा के वाशिंदो ने परंपरा के तहत धनतेरस पर क्षेत्रीय महिला पुरूषों ने शुभ सामान की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए।कस्बे के मुख्य बाजार सहित विभिन्न अन्य बाजारों में बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों,पूजा सामग्री और सजावटी सामान के अलावा बर्तन,धनिया,नमक,झाडू की खरीददारी करने के लिए भीड होने दुकानदारों के यहां दुकान प्रतिष्ठान पर विशेष रौनक रही। लोगों ने स्टील,पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों की जमकर खरीदारी की।दीपावली पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, रंग-बिरंगी मालाएं, दीपक और सजावट का सामान खरीदने के लिए भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।महिलाओं और बच्चों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार अपनी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के सामान सजा रखे थे।धनतेरस के चलते बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर दीपावली पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया।दीपोत्सव पर्व के पहले दिन धनतेरस पर पुलिस प्रशासन भी जगह जगह पर मुस्तैद दिखाई दिया।कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा भी कस्बा के मुख्य बाजार के साथ साथ कस्बा के अन्य विभिन्न मार्ग पुरदिलनगर भरतपुर रोड,गडोला मार्ग,अंडौली तिराहा,बांण अब्दुलहईपुर मार्ग के अलावा नगला रति तिराहा,नगला रति रेलवे फाटक,जलेसर रोड,जरेरा,भैंकुरी,बस्तोई के बाजार में गश्त करते हुए सघन निगरानी चैकिंग भी की गई।त्यौहार पर पुलिस की सक्रियता को देख वाहन चालक भी इधर उधर से आते जाते दिखाई दिए।
———————————————————————————————————










